भजन: मैया जी मुझे भोले के दरश करा दे - Maiya Ji Mujhe Bhole Ke Darash Kara De

मैया-जी-मुझे-भोले-के-दरश-करा-दे-भोले-के-दरश-करा-दे-ओ-मैया-Maiya-Ji-Mujhe-Bhole-Ke-Darash-Kara-De-O-Maiya - Shiv Bhajan-Lyrics-in-Hindi-or-English-Download-Audio-Vedio-Dharm-Gyan

मैया जी मुझे भोले के दरश करा दे,
भोले के दरश करा दे ओ मैया,
शंकर जी से मिलवा दे ओ मैया,
भोले के दरश करा दे...

आप भी आना संग गणपति को लाना,
कार्तिक जी से भी मिलवाना,
ऐसी कृपा बरस दे, ओ मैया,
मैया जी मुझे भोले के दरश करा दे...

पञ्च तत्व अभिषेक कराऊँ,
पंचाक्षर पद शिव को रिझाऊं,
सेवा शिव की दिला दे, ओ मैया,
मैया जी मुझे भोले के दरश करा दे...

सुन्दर प्यारा रूप निराला,
सब के मन को मोहने वाला,
बैठा भस्म रमा के, ओ मैया,
मैया जी मुझे भोले के दरश करा दे...

नीलकंठ कैलाश के वासी,
घट घट में है वो अविनाशी,
मन मंदिर में बिठवा दे, ओ मैया,
मैया जी मुझे भोले के दरश करा दे...

जनम जनम से भटक रहा हूँ,
इक दीदार को तरस रहा हूँ,
एक झलक दिखवा दे, ओ मैया,
मैया जी मुझे भोले के दरश करा दे...



Comments

Popular posts from this blog

भजन: आरती जगजननी मैं तेरी गाऊं - Aarti Jagjanni Main Teri Gaaun

श्री शिवाष्टक - Shri Shivashtak in Hindi

भजन: बजरंग बाला जपूँ थारी माला - Bajrang bala japu thari mala

श्री शिव प्रातः स्मरण स्तोत्रम् - Shri Shiv Pratah Smaran Stotram in Hindi

श्री गीता सार - Shri Geeta Saar in Hindi