श्री शिरडी के साई बाबा जी की आरती - Shri Shirdi Ke Sai Baba Ji Ki Aarti in Hindi

श्री शिरडी के साई बाबा जी की आरती - Shri Shirdi Wale Sai Baba Ji Ki Aarti in Hindi Lyrics
।। श्री शिरडी के साई बाबा जी की आरती ।।

आरती श्री साईं गुरुवर की ।
परमानन्द सदा सुरवर की ॥

जाकी कृपा विपुल सुखकारी ।
दुःख, शोक, संकट, भयहारी ॥

शिरडी में अवतार रचाया ।
चमत्कार से तत्व दिखाया ॥

कितने भक्त चरण पर आये ।
वे सुख शान्ति चिरंतन पाये ॥

भाव धरे जो मन में जैसा ।
पावत अनुभव वो ही वैसा ॥

गुरु की उदी लगावे तन को ।
समाधान लाभत उस मन को ॥

साईं नाम सदा जो गावे ।
सो फल जग में शाश्वत पावे ॥

गुरुवासर करि पूजा - सेवा ।
उस पर कृपा करत गुरुदेवा ॥

राम, कृष्ण, हनुमान रूप में ।
दे दर्शन, जानत जो मन में ॥

विविध धर्म के सेवक आते ।
दर्शन कर इच्छित फल पाते ॥

जै बोलो साईं बाबा की ।
जै बोलो अवधूत गुरु की ॥

साई की आरती जो कोई गावे ।
घर में बसि सुख, मंगल पावे ॥





Comments

Popular posts from this blog

भजन: आरती जगजननी मैं तेरी गाऊं - Aarti Jagjanni Main Teri Gaaun

श्री शिवाष्टक - Shri Shivashtak in Hindi

भजन: बजरंग बाला जपूँ थारी माला - Bajrang bala japu thari mala

श्री शिव प्रातः स्मरण स्तोत्रम् - Shri Shiv Pratah Smaran Stotram in Hindi

श्री गीता सार - Shri Geeta Saar in Hindi