श्री लक्ष्मी जी की आरती - Shri Laxmi Ji Ki Aarti in Hindi

श्री महालक्ष्मी जी की आरती - Shri Maa Laxmi Ji Ki Aarti in Hindi Lyrics
।। श्री लक्ष्मी जी की आरती ।।

महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं सुरेश्र्वरी ।
हरिप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं दयानिधे ॥

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

उमा रमा ब्रम्हाणी, तुम ही जग माता ।
सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

दुर्गा रूप निरंजन, सुख सम्पति दाता ।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि धन पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

तुम ही पाताल निवासिनी, तुम ही शुभ दाता ।
कर्म प्रभाव प्रकाशिनी, भव निधि की दाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

जिस घर तुम रहती, तहँ सब सदगुण आता ।
सब सभंव हो जाता, मन नहीं घबराता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव, सब तुम से आता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

शुभ गुण मंदिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

धुप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो ।
ज्ञान प्रकाश करो माँ, मोह अज्ञान हरो ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...

महा लक्ष्मीजी की आरती, जो कोई नर गाता ।
उर आनंद समाता, पाप उतर जाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता...





Comments

Popular posts from this blog

भजन: आरती जगजननी मैं तेरी गाऊं - Aarti Jagjanni Main Teri Gaaun

भजन: बजरंग बाला जपूँ थारी माला - Bajrang bala japu thari mala

श्री शिवाष्टक - Shri Shivashtak in Hindi

श्री शिव प्रातः स्मरण स्तोत्रम् - Shri Shiv Pratah Smaran Stotram in Hindi

श्री गीता सार - Shri Geeta Saar in Hindi