श्री देवी जी की आरती - Shree Devi Ji ki Aarti in Hindi

जगजननी-जय-जय-मा-जगजननी-जय-जय-भयहारिणि-भवतारिणि-भवभामिनि-जय-जय-श्री-देवी-जी-की-आरती-Jagjanani-Jai-Jai-Maa-Jagjanani-Jai-Jai-Bhayaharini-Bhavatarini-Bhavbhamini-jai-Jai-Shri-Devi-Maa-Ji-Ki-Aarti

।। श्री देवी जी की आरती ।।

जगजननी जय! जय!! (मा! जगजननी जय! जय!!) ।
भयहारिणि, भवतारिणि, भवभामिनि जय! जय!! ॥
जगजननी जय जय...

तू ही सत-चित-सुखमय शुद्ध ब्रह्मरूपा ।
सत्य सनातन सुन्दर पर-शिव सुर-भूपा ॥
जगजननी जय जय...

आदि अनादि अनामय अविचल अविनाशी ।
अमल अनन्त अगोचर अज आनँदराशी ॥
जगजननी जय जय...

अविकारी, अघहारी, अकल, कलाधारी ।
कर्त्ता विधि, भर्त्ता हरि, हर सँहारकारी ॥
जगजननी जय जय...

तू विधिवधू, रमा, तू उमा, महामाया ।
मूल प्रकृति विद्या तू, तू जननी, जाया ॥
जगजननी जय जय...

राम, कृष्ण तू, सीता, ब्रजरानी राधा ।
तू वांछाकल्पद्रुम, हारिणि सब बाधा ॥
जगजननी जय जय...

दश विद्या, नव दुर्गा, नानाशस्त्रकरा ।
अष्टमातृका, योगिनि, नव नव रूप धरा ॥
जगजननी जय जय...

तू परधामनिवासिनि, महाविलासिनि तू ।
तू ही श्मशानविहारिणि, ताण्डवलासिनि तू ॥
जगजननी जय जय...

सुर-मुनि-मोहिनि सौम्या तू शोभाऽऽधारा ।
विवसन विकट-सरुपा, प्रलयमयी धारा ॥
जगजननी जय जय...

तू ही स्नेह-सुधामयि, तू अति गरलमना ।
रत्‍‌नविभूषित तू ही, तू ही अस्थि-तना ॥
जगजननी जय जय...

मूलाधारनिवासिनि, इह-पर-सिद्धिप्रदे ।
कालातीता काली, कमला तू वरदे ॥
जगजननी जय जय...

शक्ति, शक्तिधर तू ही नित्य अभेदमयी ।
भेदप्रदर्शिनि वाणी विमले! वेदत्रयी ॥
जगजननी जय जय...

हम अति दीन दुखी मा! विपत-जाल घेरे ।
हैं कपूत अति कपटी, पर बालक तेरे ॥
जगजननी जय जय...

निज स्वभाववश जननी! दयादृष्टि कीजै ।
करुणा कर करुणामयि! चरण-शरण दीजै ॥
जगजननी जय जय...





Comments

Popular posts from this blog

भजन: आरती जगजननी मैं तेरी गाऊं - Aarti Jagjanni Main Teri Gaaun

भजन: बजरंग बाला जपूँ थारी माला - Bajrang bala japu thari mala

श्री शिवाष्टक - Shri Shivashtak in Hindi

श्री शिव प्रातः स्मरण स्तोत्रम् - Shri Shiv Pratah Smaran Stotram in Hindi

श्री गीता सार - Shri Geeta Saar in Hindi