भजन: दर से तुम्हारे कोई जाये न खाली माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली - Dar Se Tumhare Koi Jaye Na Khali Maa Sherowali Maa Mehrowali

दर-से-तुम्हारे-कोई-जाये-न-खाली-माँ-शेरोंवाली-माँ-मेहरोंवाली-dar-se-tumhare-koi-jaye-na-khali-maa-sherowali-maa-mehrowali-durga-maa-bhajan-by-kritika-and-manoj-khare

दर से तुम्हारे कोई जाये न खाली,
माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली ।
झोलियाँ भरे सबकी माँ है निराली,
माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली ॥

सारे दुःख जीवन के भूल कर,
ज्योति जलाये जा नैन बिछाए जा, माँ की डगर पै ।
मन  में बसाकर माँ की मूरत,
माँ को बुलाये जा प्रेम से गाये जा, भक्ति के रस में ।
माँ की छवि है सबको सुख देने वाली,
माँ शेरोंवाली, माँ मेहरोंवाली...

जो भी आये दिल में वो मांग लो,
सब मिल जाता है, दुःख टल जाता है ,माँ की कृपा से ।
धन दौलत और सुख सारा 
रिद्धि -सिद्धि हो जी भर पाता है, माँ की कृपा से ।
जी भर ले जाये, जो आये सवाली,
माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली...

रूप धरे कालीका मैया,
तड़पे दुष्टों से मुक्ति पाने को सृष्टि जो सारी ।
ऐसी निराली महिमा माँ की,
कौन है दुनिया में लीला जाने जो मैया तुम्हारी । 
ऐसी अजब है मेरी माँ मंदिरों वाली,
माँ शेरोंवाली माँ मेहरोंवाली...

गीतकार: कुमारी कृतिका खरे
गायक: कुमारी कृतिका खरे और मनोज कुमार खरे




Comments