Posts

Showing posts with the label Health

एक ध्यान: ताज़गी से भर देने वाली गहरी निद्रा के लिये - A Meditation: for the deep sleep that fills you with freshness

Image
संभव है आप रात्रि में ठीक तरह से न सो पाते हों। बहुत कम लोग ठीक तरह से सो पाते हैं। जब आप रात्रि में ठीक से नहीं सो पाते तो दिन में थोड़ा थका महसूस करते हैं। यदि ऐसा है तो आपको अपनी नींद के साथ कुछ करना होगा। इसे गहरी करना होगा। बात समय की नहीं है, आप आठ घंटे सो सकते हैं परंतु यदि नींद गहरी नहीं है तो आप नींद के भूखे होंगे, इसके लिये तरसेंगे। प्रश्न गहराई का है। हर रात सोने से पहले एक छोटी सी तकनीक का प्रयोग करें और आप बेहद बेहतर महसूस करेंगे। बिजली बुझा दे और अपने बिस्तर में सोने के लिये तैयार होकर बैठ जायें, लेकिन बैठें पंद्रह मिनट के लिये। अपनी आंखें बंद कर लें और कोई भी अनर्गल, उबानेवाली ध्वनि निकालना शुरू करें, जैसे कि "ला, ला, ला" और प्रतीक्षा करें कि मन और नयी ध्वनियां पैदा करे।  स्मरण रखने योग्य एक ही बात है कि वह ध्वनि या शब्द किसी ऐसी भाषा के न हो जिसे आप जानते हैं। यदि आप अंग्रेज़ी, जर्मन या इटालियन भाषा जानते हैं तो वे अंग्रेज़ी, जर्मन या इटालियन भाषा के नहीं होने चाहियें। किसी भी उस भाषा की आपको अनुमति है जिसे आप नहीं जानते, जैसे- तिब्बती, चीनी, जापान...