Posts

Showing posts with the label Father's Day

माता पिता का सम्मान करने के 35 तरीके - 35 Simple ways to respect parents

Image
1. उनकी उपस्थिति में अपने फोन को दूर रखें।     Keep your phone away in their presence. 2. वे क्या कह रहे हैं इस पर ध्यान दें।     Focus on what they are saying. 3. उनकी राय स्वीकारें।     Accept their opinion. 4. उनकी बातचीत में सम्मिलित हों।     Join their conversation. 5. उन्हें सम्मान के साथ देखें।     See them with respect. 6. हमेशा उनकी प्रशंसा करें।     Always admire them. 7. उनको अच्छा समाचार जरूर बताएँ।     Tell them good news. 8. उनके साथ बुरा समाचार साझा करने से बचें।     Avoid sharing bad news with them. 9. उनके दोस्तों और प्रियजनों से अच्छी तरह से बोलें।     Speak well with their friends and loved ones. 10. उनके द्वारा किये गए अच्छे काम सदैव याद रखें।       Remember the good work done by them always. 11. वे यदि एक ही कहानी दोहरायें तो भी ऐसे सुनें जैसे पहली बार सुन रहे हो।...

एक बेटा और वृद्ध पिता - A Son and Old Father (A Moral Story)

Image
एक बेटा अपने वृद्ध पिता को रात्रि भोज के लिए एक अच्छे रेस्टॉरेंट में लेकर गया। खाने के दौरान वृद्ध पिता ने कई बार भोजन अपने कपड़ों पर गिराया। रेस्टॉरेंट में बैठे खाना खा रहे दूसरे लोग वृद्ध को घृणा की नजरों से देख रहे थे, लेकिन वृद्ध का बेटा शांत था। खाने के बाद बिना किसी शर्म के बेटा, वृद्ध को वॉश रूम ले गया। उनके कपड़े साफ़ किये, उनका चेहरा साफ़ किया, उनके बालों में कंघी की,चश्मा पहनाया और फिर बाहर लाया। सभी लोग खामोशी से उन्हें ही देख रहे थे। बेटे ने बिल का भुगतान किया और वृद्ध के साथ बाहर जाने लगा। तभी डिनर कर रहे एक अन्य वृद्ध ने बेटे को आवाज दी और उससे पूछा "क्या तुम्हे नहीं लगता कि यहाँ अपने पीछे तुम कुछ छोड़ कर जा रहे हो ?" बेटे ने जवाब दिया "नहीं सर, मैं कुछ भी छोड़ कर नहीं जा रहा।" वृद्ध ने कहा "बेटे, तुम यहाँ छोड़ कर जा रहे हो, प्रत्येक पुत्र के लिए एक शिक्षा (सबक) और प्रत्येक पिता के लिए उम्मीद (आशा)।" आमतौर पर हम लोग अपने बुजुर्ग माता पिता को अपने साथ बाहर ले जाना पसंद नहीँ करते और कहते हैं क्या करोगे आप? आप से चला तो जाता नह...

आम का पेड़ - The Tree of Mango (A Heart Touching Story)

Image
एक बच्चे को आम का पेड़ बहुत पसंद था। जब भी फुर्सत मिलती वो आम के पेड के पास पहुच जाता। पेड के उपर चढ़ता, आम खाता, खेलता और थक जाने पर उसी की छाया मे सो जाता। उस बच्चे और आम के पेड के बीच एक अनोखा रिश्ता बन गया। बच्चा जैसे-जैसे बडा होता गया वैसे-वैसे उसने पेड के पास आना कम कर दिया। कुछ समय बाद तो बिल्कुल ही बंद हो गया। आम का पेड उस बालक को याद करके अकेला रोता। एक दिन अचानक पेड ने उस बच्चे को अपनी तरफ आते देखा और पास आने पर कहा- "तू कहां चला गया था? मै रोज तुम्हे याद किया करता था। चलो आज फिर से दोनो खेलते है।" बच्चे ने आम के पेड से कहा- "अब मेरी खेलने की उम्र नही है। मुझे पढना है, लेकिन मेरे पास फीस भरने के पैसे नही है।" पेड ने कहा- "तू मेरे आम लेकर बाजार मे बेच दे। इससे जो पैसे मिले उससे अपनी फीस भर देना।" उस बच्चे ने आम के पेड से सारे आम तोड़ लिए और उन सब आमो को लेकर वहा से चला गया। उसके बाद फिर कभी दिखाई नही दिया। आम का पेड उसकी राह देखता रहता। एक दिन वो फिर आया और कहने लगा- "अब मुझे नौकरी मिल गई है, मेरी शादी भी हो चुकी है, मुझे मेरा अपना ...

कुछ शब्द पिता के नाम - Some Words for Father

Image
माँ रोती है, पर बाप रो नहीं सकता, खुद का पिता मर जाये फ़िर भी रो नहीं सकता, क्योंकि छोटे भाईयों को संभालना है । माँ की मृत्यु हो जाये तो भी वह नहीं रोता क्योंकि बहनों को सहारा देना होता है । पत्नी हमेशा के लिये साथ छोड जाये फ़िर भी रो नहीं सकता, क्योंकि बच्चों को सांत्वना देनी होती है । माता देवकी-यशोदा की तारीफ़ करनी चाहिये, लेकिन बाढ में सिर पर टोकरा उठाये वासुदेव को नहीं भूलना चाहिये । राम भले ही माता कौशल्या के पुत्र हो, लेकिन उनके वियोग में तड़प कर जान देने वाले दशरथ ही थे । पिता की एडी़ घिसी हुई चप्पल देखकर उनका प्रेम समझ मे आता है, उनकी छेदों वाली बनियान देखकर हमें महसूस होता है कि,  हमारे हिस्से के भाग्य के छेद उन्होंने ले लिये हैं । लड़की को गाऊन ला देंगे, बेटे को ट्रैक सूट ला देंगे, लेकिन खुद पुरानी पैंट पहनते रहेंगे । बेटा कटिंग पर पचास रुपये खर्च कर डालता है और बेटी ब्यूटी पार्लर में, लेकिन दाढी़ की क्रीम खत्म होने पर नहाने के साबुन से ही दाढी बनाने वाला पिता बहुतों ने देखा होगा । बाप बीमार नहीं पडता, बीमार हो भी जाये तो भी तुरन्त अस्पत...