Posts

Showing posts with the label Santoshi Maa

भजन: मत पूछो कहाँ-कहाँ है सँतोषी माँ - Mat Puncho Kahan Kahan Hai Santoshi Maa

Image
यहाँ वहाँ जहाँ तहाँ, मत पूछो कहाँ-कहाँ है सँतोषी माँ। अपनी सँतोषी माँ, अपनी सँतोषी माँ... जल में भी थल में भी, चल में अचल में भी, अतल वितल में भी माँ। अपनी सँतोषी माँ, अपनी सँतोषी माँ... बड़ी अनोखी चमत्कारिणी, ये अपनी माई राई को पर्वत कर सकती, पर्वत को राई द्धार खुला दरबार खुला है, आओ बहन भाई  इस के दर पर कभी दया की कमी नहीं आई पल में निहाल करे, दुःख का निकाल करे, तुरंत कमाल करे माँ। अपनी सँतोषी माँ, अपनी सँतोषी माँ... इस अम्बा में जगदम्बा में, गज़ब की है शक्ति चिंता में डूबे हुय लोगो, कर लो इस की भक्ति अपना जीवन सौंप दो इस को, पा लो रे मुक्ति सुख सम्पति की दाता ये माँ, क्या नहीं कर सकती बिगड़ी बनाने वाली, दुखड़े मिटाने वाली, कष्ट हटाने वाली माँ। अपनी सँतोषी माँ, अपनी सँतोषी माँ... गौरी सुत गणपति की बेटी, ये है बड़ी भोली देख - देख कर इस का मुखड़ा, हर इक दिशा डोली आओ रे भक्तो ये माता है, सब की हमजोली जो माँगोगे तुम्हें मिलेगा, भर लो रे झोली      उज्जवल-उज्जवल, निर्मल-निर्मल, सुन्दर-सुन्दर माँ।   अपनी सँतोषी माँ...

श्री संतोषी माता जी की आरती - Shri Santoshi Mata Ji Ki Aarti in Hindi

Image
जय संतोषी माता, मैया जय संतोषी माता । अपने सेवक जन को, सुख संपत्ति दाता ॥ जय संतोषी माता... सुन्दर चीर सुनहरी माँ धारण कीन्हों । हीरा पन्ना दमके, तन श्रृंगार कीन्हों ॥ जय संतोषी माता... गेरू लाल छटा छवि, बदन कमल सोहे । मन्द हंसत करुणामयी, त्रिभुवन मन मोहे ॥ जय संतोषी माता... स्वर्ण सिंहासन बैठी, चंवर ढुरें प्यारे । धूप दीप मधुमेवा, भोग धरें न्यारे ॥ जय संतोषी माता... गुड़ अरु चना परमप्रिय, तामे संतोष कियो । सन्तोषी कहलाई, भक्तन वैभव दियो ॥ जय संतोषी माता... शुक्रवार प्रिय मानत, आज दिवस सोही । भक्त मण्डली छाई, कथा सुनत मोही ॥ जय संतोषी माता... मंदिर जगमग ज्योति, मंगल ध्वनि छाई । विनय करें हम बालक, चरनन सिर नाई ॥ जय संतोषी माता... भक्ति भावमय पूजा, अंगीकृत कीजै । जो मन बसै हमारे, इच्छा फल दीजै ॥ जय संतोषी माता... दुखी दरिद्री, रोग, संकट मुक्त किये । बहु धन-धान्य भरे घर, सुख सौभाग्य दिये ॥ जय संतोषी माता... ध्यान धर्यो जिस जन ने, मनवांछित फल पायो । पूजा कथा श्र...