माता पार्वती जी की आरती - Mata Parvati Ji Ki Aarti in Hindi

।। माता पार्वती जी की आरती ।। जय पार्वती माता, मैया जय पार्वती माता । ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता ॥ जय पार्वती माता... अरिकुल पद्म विनासनी, जय सेवक त्राता । जग जीवन जगदम्बा, हरिहर गुण गाता ॥ जय पार्वती माता... सिंह को वाहन साजे, कुण्डल हैं साथा । देव वधू जहं गावत, नृत्य करत ताथा ॥ जय पार्वती माता... सतयुग रूपशील अतिसुन्दर, नाम सती कहलाता। हेमांचल घर जन्मी, सखियन संग राता ॥ जय पार्वती माता... शुम्भ निशुम्भ विदारे, हेमांचल स्थाता । सहस्त्र भुजा तनु धरि के, चक्र लियो हाथा ॥ जय पार्वती माता... सृष्टि रूप तुही है जननी, शिवसंग रंगराता । नन्दी भृंगी बीन लही, सारा जग मदमाता ॥ जय पार्वती माता... देवन अरज करत हम, चित को लाता। गावत दे दे ताली, मन में रंगराता ॥ जय पार्वती माता... श्री प्रताप आरती मैया की, जो कोई गाता । सदासुखी नित रहता सुख संपत्ति पाता ॥ जय पार्वती माता...